Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, October 19, 2020

'सिंबा' और 'सूर्यवंशी' के बाद रणवीर सिंह संग 'सर्कस' बनाएंगे रोहित शेट्टी

बॉलिवुड के जानेमाने डायरेक्टर ( Director ) और ऐक्टर ( ) की जोड़ी एक बार फिर से धमाल मचाने की तैयारी में हैं। 'सिंबा' ( Simba ) की कामयाबी के बाद रोहित शेट्टी एक बार फिर से रणवीर सिंह को लेकर एक कॉमिडी फिल्म बनाने जा रहे हैं। रोहित शेट्टी अपने सोशल मीडिया में फिल्म का ऐलान करते हुए फिल्म के लिए किए गए फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। रोहित की फिल्म का नाम है ( Cirkus ), जिसे रोहित शेट्टी, भूषण कुमार और रिलायंस एंटरटेनमेंट साथ मिलकर प्रड्यूज करने की तैयारी में हैं। 'सर्कस' एक कॉमिडी फिल्म होगी, जिसमें रणवीर सिंह के अलावा पूजा हेगड़े और जैकलिन फ़र्नांडिस मुख्य रोल में होंगे। फिल्म में अहम् किरदारों में वरुण शर्मा, सिद्धार्थ जाधव, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, व्रजेश हिरजी, विजय पाटकर, सुलभा आर्य, मुकेश तिवारी, अनिल चरणजीत, अश्विनी कालसेकर, और मुरली शर्मा भी नजर आएंगे। खबर है कि अगर सब कुछ प्लानिंग के हिसाब से रहा तो फिल्म की शूटिंग अगले महीने से ही पहले मुंबई, फिर ऊटी और अंत में गोवा में की जाएगी। इस फिल्म को अगले साल, 2021 के अंतिम महीनों यानी सर्दियों में रिलीज़ भी कर दिया जाएगा। बता दें, रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह को लेकर पहले 'सिंबा' और 'सूर्यवंशी' बनाई है। हालांकि, सूर्यवंशी में रणवीर सिंह का कैमियो रोल है। रोहित शेट्टी की 'सर्कस', जाने-माने प्ले 'कॉमिडी ऑफ एरर्स' का अडॉप्शन होगी। रोहित Comedy Of Errors जैसे क्लासिक प्ले को मॉर्डन टच देकर अपने ढंग से बनाएंगे। इस प्ले पर गुलज़ार ने फिल्म 'अंगूर' बनाई थी। रोहित इस विषय पर पिछले 5 साल से काम कर रहे थे। रोहित पहले इस फिल्म को शाहरुख खान के साथ बनाने वाले थे, लेकिन बात नहीं बनी। खबर है कि फिल्म में रणवीर सिंह का डबल रोल होगा। रणवीर फिल्म अंगूर में संजीव कुमार वाला रोल निभाएंगे। 'सर्कस' की कहानी दो जुड़वा इंसानों के इर्द-गिर्द बुनी गई है। मेकर्स इसे बॉलीवुड की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म बता रहे हैं। रोहित शेट्टी ने लॉकडाउन में अंगूर के रीमके पर बड़ी बारीकी से काम किया है। रोहित 'सर्कस' को बड़े स्केल पर बनाने की तैयारी में हैं। रणवीर सिंह के लिए यह पहली बार होगा, जब वह किसी फिल्म में डबल रोल निभाएंगे। रोहित अजय देवगन को अपना लकी चार्म मानते हैं, खबरों की मानें तो 'सर्कस' में अजय देवगन मेहमान कलाकार के रूप में नजर आ सकते हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/37hNjuD

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot