Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday, October 10, 2020

AIIMS NORCET Result 2020: नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी, यहां से करें चेक

AIIMS NORCET Result 2020: एम्स दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार AIIMS NORCET 2020 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट, nursingofficer.aiimsexams.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली ने देश के कुल 15 एम्स संस्थानों में कुल 3803 नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित की थी।

AIIMS NORCET Result 2020 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

परिणाम ऐसे करें चेक
उम्मीदवार नर्सिंग ऑफिसर सीबीटी परिणाम देखने के लिए एम्स एग्जाम की आधिकारिक वेबसाइट, aiimsexams.org पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए एनांसमेंट्स सेक्शन में "एम्स नॉरसेट 2020 नर्सिंग ऑफिसर सीबीटी रिजल्ट" पर क्लिक करें।
इसके बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्म में ओपन होगा।
यहां लिस्ट में अपना रोल नंबर और रैंक सर्च कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को रिजल्ट की कॉपी का प्रिंट भी ले लेना चाहिए।


एम्स दिल्ली द्वारा जारी नॉरसेट 2020 नर्सिंग ऑफिसर सीबीटी परिणाम के लिए कुल 209 पन्नो की फाइल में 12856 उम्मीदवारों की सूची जारी की गयी है। एम्स के रिजल्ट नोटिस के अनुसार इन उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा। इन उम्मीदवारों को अगले चरण में रैंक के अनुसार डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और अन्य के लिए आमंत्रित किया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34IJk7r

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot