Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, October 21, 2020

न्यूजीलैंड में 25 नए मामले, अमेरिका में मरने वालों का आंकड़ा दोगुना होने की आशंका; दुनिया में अब तक 4.10 करोड़ मामले

दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4.10 करोड़ से ज्यादा हो गया है। 3 करोड़ 6 लाख 18 हजार 927 मरीज रिकवर हो चुके हैं। अब तक 11.28 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। हाल ही में चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री बनीं जेसिंडा आर्डर्न के लिए परेशान करने वाली खबर है। न्यूजीलैंड में 25 नए मामले सामने आए हैं। दूसरी तरफ, अमेरिका में आशंका जताई गई है कि कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा दोगुना यानी करीब चार लाख हो सकता है।

न्यूजीलैंड में कई हफ्तों बाद इतने मामले
न्यूजीलैंड की हेल्थ मिनिस्ट्री ने बुधवार को 25 नए केस मिलने की पुष्टि की। मिनिस्ट्री द्वारा जारी बयान के मुताबिक, कई हफ्तों बाद एक दिन में इतने मामले एक साथ सामने आए हैं। इनमें से दो मामले कम्युनिटी ट्रांसमिशन के हैं। इसके अलावा सभी मामले आईसोलेशन से जुड़े थे। संक्रमित पाए गए लोगों में 18 रूस और यूक्रेन के हैं। ये हाल ही में मछली पालन के सिलसिले में न्यूजीलैंड पहुंचे थे। इन्हें एक होटल में क्वारैंटाइन किया गया था। न्यूजीलैंड के डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ एश्ले ब्लूमफील्ड भी पॉजिटिव पाए गए हैं। वे रूस जाने वाले थे, लेकिन अब उन्होंने यात्रा रद्द कर दी है।

अमेरिका में फिक्र बढ़ाते आंकड़े
सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 से मरने वालों का आंकड़ा जो जारी किया गया है, उससे दोगुना हो सकता है। सीडीसी ने इसे एक्सेस डेथ कैटेगरी में रखा गया है। इसके लिए कोविड के शुरुआती 8 महीनों का डेटा एनालिसिस किया गया है। सीडीसी ने तीन आंकड़ों को मिलाकर यह डेटा तैयार किया है। किसी भी तरह की बीमारी से मौत, अमेरिका में होने वाली औसत मौतें और फिर इनका 2015 से 2019 के दौरान लिए गए डेटा से मिलान। रिपोर्ट में कहा गया है- जनवरी से 3 अक्टूबर तक 2 लाख 99 हजार 28 मौतें ज्यादा हुईं। इनमें 1 लाख 98 हजार 81 मौतें कोविड-19 से होने की आशंका है। ये वो आंकड़ा है, जो वर्तमान में बताए गए आंकड़े से अलग हैं।

अमेरिका में करीब एक हफ्ते से हर दिन करीब 50 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिल रहे हैं। हालांकि, इसी दौरान ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी है। (फाइल)

पैक्ड फूड में वायरस
चीन में पैक्ड फ्रोजन फूड के पैकेट पर कोविड-19 वायरस मिला है। इसका मतलब यह हुआ कि कोरोनावायरस कोल्ड सप्लाय चेन्स में जिंदा रह सकता है। चीन के लिए यह खबर फिक्र बढ़ाने वाली है। शनिवार को सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने एक बयान जारी कर माना कि क्विनदाओ प्रांत के एक स्टोर में फ्रोजन फूड में वायरस पाया गया है। रिसर्चर को शक है कि यह वायरस इस शहर के एक क्लस्टर से वहां तक पहुंचा। इसके पहले भी इस तरह की स्टडी की गई थी। लेकिन, तब वायरस के जिंदा होने के सबूत नहीं मिले थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में एक शॉपिंग स्टोर के बाहर लाइन में खड़े लोग। यहां बुधवार को 25 नए मामले सामने आए। सरकार का कहना है कि इनमें से सिर्फ दो कम्युनिटी ट्रांसफर के हैं। 18 मामले रूस और यूक्रेन के लोगों से जुड़े हैं। ये काम के सिलसिले में न्यूजीलैंड आए थे और होटल में क्वारैंटाइन किए गए हैं। (फाइल)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kcGe2a

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot