Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, October 22, 2020

स्पेन में संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख के पार, फ्रांस इसके करीब; दुनिया में अब तक 4.14 करोड़

दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4.14 करोड़ से ज्यादा हो गया है। 3 करोड़ 9 लाख 2 हजार 255 मरीज रिकवर हो चुके हैं। अब तक 11.35 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। यूरोपीय देशों में संक्रमण का आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ रहा है। स्पेन में यह 10 लाख से ज्यादा हो गया। फ्रांस में 10 लाख के करीब है और इटली भी बढ़ते संक्रमण से अब फिर दहशत में है।

स्पेन और फ्रांस में दिक्कत ज्यादा
पश्चिमी यूरोप में स्पेन ऐसा पहला देश है, जहां संक्रमितों की संख्या अब 10 लाख से ज्यादा हो गई है। सरकार ने भी साफ कर दिया है कि दूसरी लहर के ज्यादा घातक साबित होने की आशंका है, लिहाजा सख्त प्रतिबंध लगाए जाएंगे। दूसरी तरफ, फ्रांस में भी यही हालात हैं। यहां भी 10 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। 34 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 9 शहरों में कर्फ्यू लगाए जाने के बाद हालात कुछ सुधरे हैं। पहले एक दिन में करीब 40 हजार तक मामले सामने आए थे। बुधवार को यहां 25 हजार नए केस सामने आए।

फ्रांस सरकार ने साफ कर दिया है कि वो उन इलाकों की पहचान कर रही है, जो नए क्लस्टर साबित हो सकते हैं। इन क्षेत्रों में नए सिरे से कर्फ्यू लगाया जाएगा। देश के कई अस्पतालों में इमरजेंसी और रेड अलर्ट जारी किया गया है।

स्पेन सरकार ने कहा है कि देश में मामले 10 लाख से ज्यादा हो चुके हैं। अस्पतालों में आईसीयू भी तेजी से भरते जा रहे हैं। यहां जल्द नए प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। टूरिस्ट प्लेसेस पर भी आवाजाही सीमित की जा सकती है। (फाइल)

अमेरिका के चार राज्यों में मौतें बढ़ीं
अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले चुनाव के पहले संक्रमण के साथ ही मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। इनमें विस्कॉन्सिन भी शामिल है। इसके बारे में कहा जा रहा है कि चुनाव नतीजों में इस राज्य का रोल अहम रहेगा। आयोवा, मिनेसोटा और मोंटाना में भी मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इलिनॉइस में भी बुधवार को 66 संक्रमितों की मौत हो गई। विस्कॉन्सिन के गवर्नर टोनी एवर्स ने कहा- दोस्तो, वक्त की नजाकत समझिए और घर में ही रहिए। क्योंकि, अगर आप घर में रहेंगे तो हम अपनी कम्युनिटी को सुरक्षित रख पाएंगे।

विस्कॉन्सिन के मिलवाउकी में हेल्थ वर्कर्स सर्वे कर रहे हैं। अब स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि लोगों को घर में रहने के लिए प्रेरित करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। (फाइल)

ब्राजील में वॉलेंटियर को प्लेसिबो दिया गया था
ब्राजील की हेल्थ ऑथोरिटी अन्विसा ने बुधवार को बताया कि एस्ट्राजेनेका एजेडएनएल और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा डेवलप कोरोना वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल में एक वॉलेंटियर की मौत हो गई। लेकिन, अधिकारियों का कहना है कि टेस्टिंग जारी रहेगी।

ऑक्सफोर्ड ने कहा कि क्लीनिकल ट्रायल की सुरक्षा को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। वैक्सीन का ट्रायल जारी रहेगा। ब्राजील के अखबार ओ ग्लोबो ने बताया कि वॉलेंटियर को प्लेसिबो दिया गया था न कि ट्रायल वैक्सीन। अन्विसा ने ट्रायल में शामिल लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं दिया है।

न्यूजीलैंड बाहरी केस ज्यादा
न्यूजीलैंड की हेल्थ मिनिस्ट्री ने बुधवार को 25 नए केस मिलने की पुष्टि की। गुरुवार को यहां 2 नए मामले मिले। मिनिस्ट्री द्वारा जारी बयान के मुताबिक, कई हफ्तों बाद एक दिन में इतने मामले एक साथ सामने आए हैं। इनमें से दो मामले कम्युनिटी ट्रांसमिशन के हैं। इसके अलावा सभी मामले आईसोलेशन से जुड़े थे। संक्रमित पाए गए लोगों में 18 रूस और यूक्रेन के हैं। ये हाल ही में मछली पालन के सिलसिले में न्यूजीलैंड पहुंचे थे। इन्हें एक होटल में क्वारैंटाइन किया गया था। न्यूजीलैंड के डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ एश्ले ब्लूमफील्ड भी पॉजिटिव पाए गए हैं। वे रूस जाने वाले थे, लेकिन अब उन्होंने यात्रा रद्द कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फ्रांस के पेरिस में एक रेस्टोरेंट के बाहर से गुजरती महिला। यहां कुल 9 शहरों में रात का कर्फ्यू अब भी जारी है। बुधवार को देश में 25 हजार नए मामले सामने आए। यह पिछले हफ्ते के मुकाबले कम हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HkkL8Z

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot