Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, August 7, 2020

अमेरिका ने यात्रा पर लगी पाबंदियां हटाईं, ब्राजील में मरने वालों का आंकड़ा एक लाख के करीब; दुनिया में अब तक 1.92 करोड़ केस

दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 1 करोड़ 92 लाख 53 हजार 712 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 23 लाख 55 हजार 169 मरीज ठीक हो चुके हैं। 7 लाख 17 हजार 644 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने नागरिकों पर मार्च से लगे यात्रा प्रतिबंध (लेवल-4) हटा लिए हैं। ब्राजील में मरने वालों का आंकड़ा एक लाख के करीब पहुंच गया है।

10 देश, जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 50,32,179 1,62,804 25,76,668
ब्राजील 28,17,562 98,644 20,47,860
भारत 20,25,409 41,638 13,77,384
रूस 8,71,894 14,606 6,76,357
साउथ अफ्रीका 5,38,877 9,604 3,87,616
मैक्सिको 4,56,100 49,698 3,04,708
पेरू 4,47,624 20,228 3,06,430
चिली 3,66,671 9,889 3,40,168
स्पेन 3,54,530 28,500 उपलब्ध नहीं
कोलंबिया 3,45,714 11,624 1,86,317

अमेरिका: यात्रा प्रतिबंध हटाए गए
विदेश विभाग ने गुरुवार रात बयान जारी कर यात्रा प्रतिबंध लेवल-4 हटाने का ऐलान किया। अमेरिका में लेवल-4 सबसे बड़ी ट्रैवल एडवाइजरी मानी जाती है। बयान में कहा गया- कुछ देशों में हालात सुधर रहे हैं, जबकि कुछ में अब भी इस मामले में सुधार की जरूरत है। लिहाजा, हम पहले की तरह यात्रा करने की सलाह दे रहे हैं। लेकिन, एडवाइजरी में दिए गए नियमों का पालन करना होगा।

ब्राजील : बढ़ता संकट
यहां गुरुवार को 1237 और लोगों की मौत हुई। मरने वालों का आंकड़ा 98 हजार 493 हो गया। इसी दौरान 53 हजार 139 लोग संक्रमित पाए गए। अब संक्रमितों का आंकड़ा 29 लाख 12 हजार से ज्यादा हो गया है। ब्राजील की हेल्थ मिनिस्ट्री ने एक बयान में कहा कि स्लम एरिया में रहने वाले लोगों ने कई मामलों में लापरवाही बरती। यही वजह है कि इन इलाकों में संक्रमण तेजी से बढ़ा। सरकार यहां नए और सख्त नियम लागू कर सकती है।

ब्राजील में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 98 हजार से ज्यादा हो गया है। हेल्थ मिनिस्ट्री का कहना है कि कुछ लोग अब भी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इसकी वजह से दूसरे लोग संक्रमित हो रहे हैं। सरकार नियमों को ज्यादा सख्त बनाने पर विचार कर रही है। फोटो रियो डि जेनेरियो के एक बाजार की है। (फाइल)

चीन: 10 नए मामले
हेल्थ मिनिस्ट्री ने गुरुवार रात जारी बयान में बताया कि देश में 10 नए संक्रमित सामने आए हैं। बयान के मुताबिक, सभी संक्रमित दूसरे देशों से चीन आए थे। बयान में कहा गया- चीन की हेल्थ मिनिस्ट्री दूसरे देशों से आने वाले लोगों के संक्रमण को लेकर सतर्क है। हम ऐसे सभी उपाय कर रहे हैं जिससे इस तरह के लोगों का संपर्क बाहरी दुनिया से न हो। स्वस्थ होने के बाद इन्हें एक सर्टिफिकेट जारी किया जा सकता है।

बीजिंग एयरपोर्ट पर एक यात्री की जांच करता हेल्थ वर्कर। चीन की हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, यहां दूसरे देशों से आने वाले यात्री लगातार संक्रमित पाए जा रहे हैं। अब ऐसे लोगों के लिए नए नियम बनाने पर विचार किया जा रहा है। इन्हें एक सर्टिफिकेट भी जारी किया जा सकता है। (फाइल)

जर्मनी: एंट्वर्प में बढ़ रहे हैं मामले

जर्मनी ने एंट्वर्प राज्य को क्वारैंटाइन लिस्ट में शामिल किया है। इस राज्य में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। अब यहां आने वालों को अपनी निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखानी होगी। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारैंटाइन में भेज दिया जाएगा। यहां अब तक 2 लाख 14 हजार 404 मामले सामने आए हैं और 9 हजार 245 लोगों की मौत हुई है। 1 लाख 94 हजार 700 लोग ठीक भी हुए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेरिका में एर्लिंग्टन के रोनाल्ड रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर 22 जुलाई को एयरक्राफ्ट को सैनिटाइज करता कर्मचारी। अमेरिका ने गुरुवार को चार महीने से लगे यात्रा प्रतिबंध हटा दिए हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31miXCM

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot