बॉलिवुड में बहुत सारे कपल हैं जिन्हें लोग पर्फेक्ट मानते हैं। हालांकि अगर उनमें से सबसे अच्छे कपल्स की जब भी बात होगी तो उसमें और का नाम जरूर जोड़ा जाएगा। साथ में दोनों ने काम किया और जल्द ही आपस में शादी करने का फैसला ले लिया। वैसे भले ही काजोल ने अजय से शादी की हो लेकिन कम ही लोगों को पता है कि बॉलिवुड में काजोल का क्रश कोई और ही ऐक्टर थे। एक टीवी शो के दौरान मशहूर प्रड्यूसर-डायरेक्टर ने इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि मुंबई में इवेंट के दौरान अपने 'क्रश' को ढूंढ रही थीं। यह बात साल 1991 की है जबकि मुंबई में ऋषि कपूर और जेबा बख्तियार की फिल्म 'हिना' का प्रीमियर हो रहा था। करण ने बताया कि अक्षय को ढूंढने में वह उस समय काजोल की मदद कर रहे थे। हालांकि उस दिन करण और काजोल को अक्षय तो नहीं मिले लेकिन ये दोनों एक-दूसरे के पक्के दोस्त जरूर बन गए। अब काजोल के इस सीक्रेट क्रश के बारे में अक्षय को कितनी जानकारी है, यह कहना मुश्किल है। बाद में काजोल को अजय देवगन मिल गए और दोनों ने 24 फरवरी 1999 में शादी कर ली। अब दोनों के दो बच्चे न्यासा और युग हैं। वक्त के साथ करण और काजोल की दोस्ती बढ़ती गई और इन्होंने बॉलिवुड में कई सुपरहिट फिल्में दीं। काजोल ने करण जौहर के साथ 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' और 'माइ नेम इज खान' जैसी सुपरहिट फिल्में की हैं। काजोल पिछली बार अजय देवगन के साथ सुपरहिट फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' में नजर आई थीं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2XO2XcD

No comments:
Post a Comment