छतरपुर .शहर में चौबे कॉलोनी स्थित एक दूल्हे के घर पहुंची प्रेमिका ने उसे घर से बुलाकर सबके सामने थप्पड़ मारते हुए खूब भला-बुरा कहा। इसके बाद युवती सिटी कोतवाली पहुंची और प्रेम प्रसंग में धोखाधड़ी की शिकायत की। यह खबर जैसे ही मैरिज हाउस में मौजूद दुल्हन पक्ष को लगी, वे शादी तोड़ते हुए अपनी बेटी को लेकर घर झांसी चले गए। चौबे कॉलोनी निवासी एक युवक की शादी गुरुवार को सटई रोड स्थित गुलाब मैरिज हाउस में होना थी।
मैरिज हाउस में झांसी से आए दुल्हन के परिवार के लोग मौजूद थे। वहीं दूल्हा बारात के लिए घर पर तैयार हो रहा था। इसी दौरान शहर की एक युवती दूल्हे ऋषिवेंद्र के घर पहंुची अाैर उसे बाहर बुलाते हुए थप्पड़ जड़ दिया साथ ही काफी भला-बुरा कहा।
युवती ने सूचना दी पर अपना नाम नहीं बताया
काेतवाली के एसआई नंदकिशोर सोलंकी ने बताया कि युवक के खिलाफ एक लड़की शिकायत करने थाने जरूर आई थी। पर बिना शिकायत और अपना नाम पता बताए वापस चली गई। पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया है। बताया जा रहा है कि युवक अाैर युवती के बीच पिछले 5 सालाें से प्रेम संबंध थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Yquf7h

No comments:
Post a Comment