 भाजपा मंडल के नए अध्यक्ष को लेकर शनिवार को पोरवाल धर्मशाला में चुनाव पर्यवेक्षक प्रकाश मेहरा, बाबूलाल कर्णधार, जिला जनपद सदस्य नारायण मईड़ा ने कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। मंडल अध्यक्ष चुनाव में उम्र बंधन को लेकर प्रहलाद सिंह परिहार ने सवाल किया तो पर्यवेक्षक ने नकार दिया।
 भाजपा मंडल के नए अध्यक्ष को लेकर शनिवार को पोरवाल धर्मशाला में चुनाव पर्यवेक्षक प्रकाश मेहरा, बाबूलाल कर्णधार, जिला जनपद सदस्य नारायण मईड़ा ने कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। मंडल अध्यक्ष चुनाव में उम्र बंधन को लेकर प्रहलाद सिंह परिहार ने सवाल किया तो पर्यवेक्षक ने नकार दिया।रायशुमारी में जिला योजना समिति सदस्य अनिल भरावा, संघ के राजेश प्रजापत, अभाविप के पूर्व सहसंयोजक दिलीपसिंह डोडिया, भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री कमल गुप्ता, किसान संघ पूर्व अध्यक्ष विक्रमसिंह आंजना, ग्रामीण नेता महेंद्रसिंह सोलंकी के नाम प्रस्तावित हुए। संचालन सदस्यता प्रभारी नंदनराज जैन ने किया। पर्यवेक्षक मेहरा ने बताया किसी एक नाम पर सहमति नहीं बनी, इसलिए पैनल जिले में भेजी है। वहां भी सहमति नहीं बनती है तो सूची प्रदेश में जाएगी। जहां से 20 नंवबर के आसपास मंडल अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है।
पोरवाल धर्मशाला में कार्यकर्ताओं से चर्चा करते पर्यवेक्षक।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CVVAUB
 
 
 
No comments:
Post a Comment