जिला खेल अधिकारी से की शिकायत
खिलाड़ी भूपेंद उइके, अनुराग सीटेके ने बताया प्रांतीय ओलंपिक में जिला स्तर के लिए 2.50 लाख का बजट था, लेकिन खिलाड़ियाें काे पूड़ी-सब्जी तक के पैकेट से संतुष्ट हाेना पड़ा। शाहपुर की मनीषा, कंचन अखंडे ने बताया शाम 5 बजे तक उनको पूड़ी-सब्जी तक के पैकेट नहीं मिले थे। बैतूल के प्रिंस और सौरभ ने बताया कि उन्हाेंने इसकी शिकायत जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी से की है। इस संबंध में खेल व युवा कल्याण अधिकारी मनु धुर्वे के मोबाइल नंबर 9009547335 पर कॉल किया, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया।
यह रहे विजेता
कबड्डी बालक में विजेता शाहपुर, उपविजेता चिचोली, खो-खो बालक में आमला विजेता, उपविजेता प्रभातपट्टन, बालिका वर्ग में प्रभातपट्टन विजेता, उपविजेता आमला, फुटबाॅल में विजेता बैतूल तथा उपविजेता प्रभातपट्टन, वालीबॉल बालक में विजेता आमला, उपविजेता बैतूल, बालिका वर्ग में बैतूल विजेता तथा आमला उपविजेता, हॉकी में बालक व बालिका वर्ग में विजेता बैतूल की टीम रही। 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में प्रथम साहिल खान, द्वितीय पीयूष मदान, बालिका वर्ग में प्रथम रिया अग्रवाल, द्वितीय निकिता उइके, 200 मीटर दौड़ बालक में प्रथम वसीम खान, द्वितीय नीलेश यादव, बालिका वर्ग में प्रथम ज्योति पंद्राम, द्वितीय रोशनी, 400 मीटर बालक में प्रथम प्रदीपसिंह, द्वितीय अभिषेक साकरे, बालिका वर्ग में प्रथम आरती सराटकर, द्वितीय निकिता बरोदे, 800 मीटर में प्रथम शिवम सूर्यवंशी, बालिका वर्ग में प्रथम आरती इनावते, 1500 मीटर में वीरेंद्र यादव तथा अंजलि परिहार प्रथम रहे।
बैतूल। प्रतियाेगिता में खेलते हुए खिलाड़ी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35TBM0X

No comments:
Post a Comment