ऐक्टर शाहीर शेख () आजकल खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। आखिर वह जल्द ही पापा जो बनने वाले हैं। हाल ही उन्होंने वाइफ रुचिका कपूर (Ruchikaa Kapoor) के लिए एक शानदार बेबी शावर (baby shower) पार्टी भी रखी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों में रुचिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बेबी शावर के लिए रुचिका ने पर्पल कलर की ड्रेस पहनी थी। फैन्स इस क्यूट कपल की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। बेबी शावर का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रुचिका केक काटती नजर आ रही हैं। इसके बाद वह प्यार से शाहीर को केक खिलाती हैं। अपने बेबी शावर में रचिका और शाहीर ने खूब इंजॉय किया। बता दें कि शाहीर शेख और रचिका ने नवंबर 2020 में कोर्ट मैरिज की थी। रुचिका एकता कपूर (Ekta Kapoor) के फिल्म डिविजन की हेड हैं। शाहिर शेख और रुचिका कपूर की पहली मुलाकात फिल्म 'जजमेंटल है क्या' के सेट पर दो साल पहले हुई थी। दोनों करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। शाहीर और रुचिका ने जिस तरह से अपने रिश्ते को छिपाकर रखा और फिर अचानक ही शादी करके सबको चौंका दिया था, उसी तरह उनकी प्रेग्नेंसी की खबर ने सबको हैरान कर दिया था। शाहीर और रुचिका ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को सबसे छिपाकर रखा था। लेकिन खबर तब कन्फर्म हुई जब रुचिका की बेबी बंप वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3mrnr7f

No comments:
Post a Comment