Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday, August 14, 2021

PHOTOS: कजिन रिया कपूर की शादी के लिए तैयार हुईं जान्हवी! ऐक्ट्रेस ने लहंगा चोली में ढाया कहर

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस (Janhvi Kapoor) की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। अब जान्हवी कपूर ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें () शेयर की हैं। इन तस्वीरों से नजर हटाना आपके लिए मुश्किल होगा। जान्हवी कपूर ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी छह तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह लहंगा चोली पहनकर अलग-अलग अंदाज में पोज देते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने गले में नेकलेस पहन रखा है। बताया जा रहा है कि जान्हवी कपूर अपनी कजिन रिया कपूर की शादी के लिए तैयार हुई हैं। बताते चलें कि रिया कपूर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बलूनी के साथ शनिवार को शादी करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिया कपूर और करण बलूनी की शादी का पूरा फंक्शन 2 से 3 दिनों तक का हो सकता है। करण बलूनी और रिया कपूर एक दूसरे को 13 साल से डेट कर रहे हैं। इसके पहले जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उनके साथ उनकी बहन खुशी कपूर और पिता बोनी कपूर भी नजर आ रही हैं। जान्हवी कपूर ने वीडियो के साथ लिखा, 'राजधानी में उनके 22 घंटे।' ऐक्ट्रेस के वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह दिल्ली में लैंड करती, डांस करती, घूमती, मेकअप कराती, फोटोशूट कराती, स्विमिंग कर रही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर आखिरी बार फिल्म 'रूही' में राजुकमार राव के साथ नजर आई थीं। अब जान्हवी कपूर 'गुड लेक जेरी', 'दोस्ताना 2' और 'तख्त' जैसी फिल्मों में काम करती दिखाई देंगी। इसके अलावा वह इसी महीने में मलयालम हिट 'हेलेन' के रीमेक की शूटिंग शुरू करेंगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2VSRbPq

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot