ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस ( Jonas) और उनके पति निक जोनस () ने शुक्रवार को एक वीडियो के जरिए बताया है कि भारत को कोरोनावायरस (Coronavirus) की संकट से निकालने के लिए भारत को 30 लाख अमेरिकी डॉलर से मदद करेंगे। इसी साल जब भारत में कोरोनावायरस की दूसरी लहर का संकट गहराया था तब प्रियंका और उनके पति निक ने मदद के लिए फंडरेजिंग किया था। उसमें 30 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक धन जुटाए हैं। भारत में कोविड -19 संकट की दूसरी लहर के दौरान भारत की मदद करने के लिए शुरू किया था। प्रियंका और निक ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह डोनेशन के लिए फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में प्रियंका और निक कहते हैं,'जब भारत को आपकी जरूरत थी, तो आप आगे आए। दुनिया भर से 15,000 से अधिक लोग भारत की संकट की घड़ी में मदद के लिए सामने आए।' निक ने आगे कहा, दुनिया भर से लोगों का प्यार और समर्थन मिला। वैसे अजनबी लोगों ने मदद की जिनसे वे कभी नहीं मिले। इसके बाद प्रियंका और निक ने उन लोगों को धन्यवाद दिया आगे आए और 3 मिलियन अमरीकी डॉलर का दान किया। प्रियंका ने वीडियो में कैप्शन लिखा,'हमने इसे एक साथ कर दिखाया। भारत के लिए धन्यवाद।' 'बेवॉच' ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भारत में कोरोनावायरस के कहर को देखते हुए अप्रैल महीने में फंडरेजिंग की स्थापना की और अपने फैन्स और सोशल मीडिया यूजर्स से भारत की मदद करने का आग्रह किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका लंदन में अपने अपकमिंग शो 'सिटडेल' की शूटिंग कर रही हैं। इस शो को रूसो ब्रदर्स निर्देशित कर रहे हैं। यह एक स्पाई-थ्रिलर है। इसमें प्रियंका और 'गेम ऑफ थ्रोन्स' फेम ऐक्टर रिचर्ड मैडेन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/37EaoH7

No comments:
Post a Comment