Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, August 16, 2021

अफगानिस्तान के हालात पर सिलेब्स ने जताया दुख, रिया चक्रवर्ती बोलीं- महिलाएं भी इंसान हैं

एक दिन पहले ही लगभग 20 साल बाद एक बार फिर (Afghanistan) पर () ने कब्जा कर लिया है। अमेरिका और नाटो देशों की फौजों की अफगानिस्तान से वापसी के बाद वहां कि नागरिक सरकार ध्वस्त हो गई है और एक बार फिर तालिबान का बर्बर शासन पैर जमा रहा है। इसके बाद महिलाओं को सेक्स स्लेव बनाए जाने और उन पर जुल्म किए जाने की खबरों पर पूरी दुनिया में चिंता जताई जा रही है। अफगानिस्तान के हालात () पर बॉलिवुड सिलेब्स ने भी चिंता जताई है। ऐक्ट्रेस () ने अफगानिस्तान की महिलाओं की स्थिति पर चिंता जताते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक नोट लिखा है। रिया ने लिखा, 'जब पूरी दुनिया में महिलाएं समान वेतन के लिए लड़ रही हैं, तब अफगानिस्तान में उन्हें बेचा जा रहा है। वहां महिलाएं खुद वेतन बन गई हैं। अफगानिस्तान में महिलाओं और अल्पसंख्यकों की स्थिति देखकर दिल टूट गया। विश्व के नेताओं से अपील करती हूं कि इसके खिलाफ खड़े हों। पितृसत्ता का नाश हो। महिलाएं भी इंसान हैं।' ऐक्ट्रेस सोनी राजदान () ने ट्वीट कर लिखा, 'जब एक देश अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है तब दूसरा देश अपनी स्वतंत्रता खो रहा है...क्या दुनिया है ये।' डायरेक्टर शेखर कपूर ने भी अफगानिस्तान के हालात पर चिंता जताई है। उन्होंने लिखा, 'अफगानिस्तान के लोगों के लिए खास प्रार्थना। एक राष्ट्र विदेशी शक्तियों की औपनिवेशिक महत्वाकांक्षाओं के चलते नष्ट हो गया।' ऐक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा ने काबुल में अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए ट्वीट किया है। टिस्का ने काबुल में अपनी बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'काबुल बेहद खूबसूरत था, वहीं बड़ी हुई थी। अब जो हो रहा है वह दिल तोड़ देने वाला है। एक बेहद सुंदर लेकिन दुखद देश की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/37Kooir

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot