बॉलिवुड ऐक्ट्रेस () के पति और फिल्ममेकर () की बुधवार को अचानक हुए निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सकते में आ गई। राज कौशल का निधन कार्डिएक अरेस्ट के कारण हुआ। उनके अंतिम संस्कार में बॉलिवुड और टीवी जगत के सितारे मौजूद थे और बाद में मंदिरा बेदी के घर भी पहुंचे। काफी सिलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए भी राज कौशल को श्रद्धांजलि दी। () भी राज कौशल को जानती थीं मगर उनके देहांत पर बात करते हुए मुस्कुराने पर सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो गई हैं। महिमा चौधरी को अपने परिवार के साथ मुंबई में देखा गया। इसके बाद फटॉग्रफर्स ने उनसे राज कौशल के निधन के बारे में सवाल पूछे। इस दौरान महिमा ने बताया कि किस तरह राज कौशल मुंबई में मोटरसाइकल पर घूमा करते थे। महिमा ने अपने मोबाइल फोन में राज कौशल के बचपन की एक पुरानी तस्वीर भी दिखाई। महिमा ने कहा कि वह जल्द ही मंदिरा और उनके बच्चों से मिलने के लिए जाएंगी। देखें, वीडियो: इस बातचीत के दौरान कई लोगों ने नोटिस किया कि महिमा चौधरी मुस्कुरा रही थीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग महिमा पर संवेदनहीन होने का आरोप लगाकर ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा, 'यार ये किसी शोक सभा में भी दांत निकालने हंसने के लिए ही आएंगे। शर्म बेच खाई है। और अपनी बेटी का प्रचार भी फुल चला रही है। अजीब लोग हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या यह दुख जता रही हैं? क्या ऐसा नहीं लग रहा है कि यह हंसकर पोज दे रही हैं?' देखें, यूजर्स को कॉमेंट्स: बता दें कि मंदिरा बेदी और राज कौशल के 2 बच्चे हैं। शादी के 12 साल बाद मंदिरा ने बेटे वीर को जन्म दिया था। पिछले ही साल मंदिरा और राज ने एक और बेटी तारा को गोद लिया था। बुधवार सुबह लगभग 4.30 बजे राज कौशल का कार्डिएक अरेस्ट के कारण निधन हो गया।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3hsJCG3

No comments:
Post a Comment