Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, January 15, 2021

बच्चे के सवाल पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा, शादी के बाद इन ऐक्ट्रेसेस ने भी किया पहले करियर पर फोकस

पिछले दिनों अनुष्का शर्मा के मां बनने के मौके पर प्रियंका चोपड़ा का एक बयान सुर्खियों में आ गया था कि वह 11 बच्चों की मां बनना चाहती हैं और पूरी क्रिकेट टीम बनाना चाहती हैं। हालांकि अब बच्चे के सवाल पर हालिया एक इंटरव्यू में बच्चे के सवाल पर प्रियंका चोपड़ा भड़क गई हैं। वैसे प्रियंका अकेली ऐसी ऐक्ट्रेस नहीं हैं जिन्होंने शादी के बाद पहले करियर को प्राथमिकता दी है। बॉलिवुड की कई और ऐक्ट्रेसेस ने शादी के बाद बच्चे से पहले करियर को प्राथमिकता दी है।

हाल में अनुष्का शर्मा अपने पहले बच्चे की मां बनी हैं। जल्द ही करीना कपूर भी अपने दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। हालांकि मां बनने से पहले ही इन दोनों ने ही अपने करियर पर पहले फोकस किया है। बॉलिवुड की कुछ अन्य ऐक्ट्रेस भी ऐसी हैं जिन्होंने शादी के बाद बच्चे से ज्यादा अपने करियर को तरजीह दी है।


बच्चे के सवाल पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा, शादी के बाद इन ऐक्ट्रेसेस ने भी किया पहले करियर पर फोकस

पिछले दिनों अनुष्का शर्मा के मां बनने के मौके पर प्रियंका चोपड़ा का एक बयान सुर्खियों में आ गया था कि वह 11 बच्चों की मां बनना चाहती हैं और पूरी क्रिकेट टीम बनाना चाहती हैं। हालांकि अब बच्चे के सवाल पर हालिया एक इंटरव्यू में बच्चे के सवाल पर प्रियंका चोपड़ा भड़क गई हैं। वैसे प्रियंका अकेली ऐसी ऐक्ट्रेस नहीं हैं जिन्होंने शादी के बाद पहले करियर को प्राथमिकता दी है। बॉलिवुड की कई और ऐक्ट्रेसेस ने शादी के बाद बच्चे से पहले करियर को प्राथमिकता दी है।



प्रियंका झुंझलाकर बोलीं- दबाव बनाना बंद कीजिए
प्रियंका झुंझलाकर बोलीं- दबाव बनाना बंद कीजिए

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। इस बात को 2 साल हो चुके हैं लेकिन अभी तक इस कपल की तरफ से गुड न्यूज नहीं आई है। 11 बच्चों वाले बयान पर हाल में प्रियंका ने कहा कि यह उनका काफी पुराना बयान है। वह इस सवाल पर झुंझला गईं और बोलीं कि केवल उनकी फिल्म से जुड़े सवाल पूछे जाएं और जब उन्हें और निक को ठीक लगेगा तब वह बच्चे पैदा करेंगे।



अनुष्का ने पहले करियर पर दिया ध्यान
अनुष्का ने पहले करियर पर दिया ध्यान

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की शादी 11 दिसंबर 2017 में हुई थी। हालांकि शादी के बाद विराट और अनुष्का ने अपने-अपने करियर पर फोकस करना शुरू कर दिया। शादी के बाद अनुष्का ने न केवल अपने फिल्मी करियर पर ध्यान दिया बल्कि अपने प्रॉडक्शन हाउस के तले कई फिल्मों को प्रड्यूस भी किया। हाल में 11 जनवरी को अनुष्का अपनी पहली बच्ची की मां बनी हैं।



ऐश्वर्या ने पहले करियर संवारा फिर आराध्या को संभाला
ऐश्वर्या ने पहले करियर संवारा फिर आराध्या को संभाला

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी 20 अप्रैल 2007 में हुई थी। हालांकि शादी के बाद इन दोनों ने ही बच्चे के बजाय अपने करियर पर फोकस किया। कई सुपरहिट फिल्में करने और करियर में काफी ऊंचाई तक पहुंचने के बाद ऐश्वर्या ने 16 नवंबर 2011 में आराध्या को जन्म दिया।



सोनम कपूर को नहीं है कोई जल्दी
सोनम कपूर को नहीं है कोई जल्दी

सोनम कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड आनंद अहूजा से 8 मई 2018 में शादी की थी। इसके बाद सोनम फिल्मों में कम ही ऐक्टिव रही हैं लेकिन उन्होंने इसी बीच वीरे दी वेडिंग, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, द जोया फैक्टर जैसी फिल्मों में काम किया है जिन्हें क्रिटिक्स ने काफी सराहा है। सोनम अभी भी अपने पहले बच्चे की जल्दबाजी में नहीं दिखाई दे रही हैं।



करीना कपूर ने तैमूर के जन्म से पहले जमकर किया काम
करीना कपूर ने तैमूर के जन्म से पहले जमकर किया काम

करीना कपूर ने सैफ अली खान के साथ 16 अक्टूबर 2012 में शादी की थी। शादी के बाद करीना कपूर ने अपने करियर की कुछ अच्छी फिल्में दीं। साल 2016 में तैमूर के पैदा होने से पहले करीना ने सत्याग्रह, सिंघम रिटर्न्स, बजरंगी भाईजान, की ऐंड का, उड़ता पंजाब जैसी फिल्में दीं जिनमें करीना के काम को काफी पसंद किया गया। अब करीना जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।



दीपिका-रणवीर भी संवार रहे अपना करियर
दीपिका-रणवीर भी संवार रहे अपना करियर

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने नवंबर 2018 में शादी की थी। हालांकि शादी के बाद इन दोनों को ही बच्चे की कोई जल्दी नहीं है और दोनों अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं। शादी के बाद दीपिका और रणवीर दोनों ने अपने करियर की बेहतरीन फिल्में दी हैं।





from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2LWeenq

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot