सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही उनके डिप्रेशन को लेकर कई तरह की चर्चाए हो रही हैं। सुशांत के साथ काम कर चुके कई लोग यह बात कह चुके हैं कि यूरोप ट्रिप के बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी और उन्होंने दवाएं लेनी शुरू कर दीं। रिया के खिलाफ FIR होने के बाद यह ट्रिप कई बार सुर्खियों में आ चुकी है। अब रिया ने भी जांच करने वाले अधिकारियों को अपने स्टेटमेंट में बताया है कि उन्हें सुशांत में दिमागी बीमारी के लक्षण पहली बार इस ट्रिप में ही दिखे थे।रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत अक्टूबर 2019 में यूरोप ट्रिप पर गए थे। सुशांत के साथ काम कर चुके गार्ड, कुक और उनके पीए अंकिता आचार्या तक बता चुके हैं कि यूरोप ट्रिप से लौटने के बाद सुशांत बदल गए थे। अब इस बारे में रिया का बयान भी सामने आया है।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, रिया ने अफसरों को बताया कि यूरोप ट्रिप के दौरान वे इटली में 600 साल पुराने होटल में रुके थे। होटल के कमरे काफी बड़े थे और इसकी दीवारों पर कुछ पुरानी पेंटिंग्स थीं।
रिया ने बताया इनमें से एक पेंटिंग थी जिसमें सैटर्न (शनि) अपने ही बच्चे को खा रहा था। रिया अपने भाई शौविक के साथ दूसरे कमरे में थीं। जब वह लौटीं तो देखा सुशांत रुद्राक्ष लेकर कुछ मंत्रों का जाप कर रहे थे और काफी डरे हुए लग रहे थे।
रिया ने जब उनसे पूछा कि क्या हुआ तो उन्होंने बताया कि पेंटिंग में उन्हें कैरक्टर्स दिख रहे हैं लेकिन वह ठीक तरह से इसे बता नहीं पा रहे थे। उस दिन रिया और शौविक सुशांत के साथ उसी कमरे में सो गए।
रिया ने बताया कि सुशांत को पेटिंग के बारे में भ्रम हो रहा था और उन्होंने किसी तरह से उन्हें समझाया कि यह सिर्फ भ्रम है और कुछ नहीं। इसके बाद सुशांत रिया के साथ ऑस्ट्रिया में डेटॉक्स सेंटर भी गए लेकिन सुशांत को वहां भी ठीक नहीं लग रहा था और चले आए। रिया ने बताया कि उन्हें 2 नवंबर को लौटना था लेकिन 28 अक्टूबर को ही लौट आए।
रिया ने बताया कि इस ट्रिप से लौटने के बाद सुशांत की एनर्जी एकदम लो हो गई थी। वह घंटों चुपचाप बैठे रहते थे। मुंबई आने के बाद उनकी हालत और बिगड़ गई थी। वह कभी चिल्लाते तो कभी रोने लगते।
बता दें कि सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। वहीं मनी लॉन्ड्रिंग के ऐंगल पर रिया से ईडी की पूछताछ चल रही है। सुशांत के घरवालों का कहना है कि उन्हें सुशांत की किसी बीमारी के बारे में नहीं पता था और अगर कुछ था भी तो रिया को परिवार को जानकारी देनी चाहिए थी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3aleeFE

No comments:
Post a Comment