Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, August 12, 2020

सुशांत ने बहन प्रियंका को लिखी थी यह चिट्ठी

सुशांत सिंह राजपूत को लेकर हाल ही में उनके पिता के वकील विकास सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाया था कि उन्होंने ऐक्टर से उनके परिवार के रिश्ते को तोड़ दिया था। बताया गया था कि सुशांत और उनकी बहन प्रियंका से पहली मुलाकात के एक सप्ताह बाद ही रिया ने दोनों भाई-बहनों के बीच दरार पैदा कर दी थी। पिछले साल 2019 के अप्रैल में रिया और सुशांत की मुलाकात हुई थी और इसी दौरान मुंबई में ऐक्टर की बहन प्रियंका भी मौजूद थीं। कहा गया है कि रिया चक्रवर्ती की मौजूदगी में सुशांत ने अपनी बहन के लिए अपने दिल की बात लिखी थी। टाइम्सनाउ के हाथ सुशांत की वही चिट्ठी लगी है, जिसमें अपनी बहन प्रियंका के लिए सुशांत ने लिखी थी।

Sushant's LETTER to Priyanka di

The bond SuShant & his Sisters shares is So Pure💜💫🦋

Last line -" Between love & Respect Your confused Bhai :) "🥺❤️

This is our SuShant ❣️!!! #RepublicForSushant pic.twitter.com/2Hnox7LapQ
— Ⓢ𝒓𝒆𝒆 𝑫𝒊𝒗𝒚𝒂 🦋❤️ (@Sreedivya_12) August 9, 2020

इस चिट्ठी की शुरुआत प्रियंका को सोनचिड़िया लिखते हुए की गई है। इस चिट्ठी की पहली लाइन में लिखा गया है-

मेरी प्यारी सोना चिड़िया,

मेरी आत्मा के आयाम से, मेरे ज्ञान की गहराई तक और मेरी मां की रौशनी को बरकरार रखने के काबिल, मेरे फैसलों के अंधेरे में, तुम मेरी मार्कर हो और मेरी फैक्ट और तुम मेरी आकर्षक बहन हो। तुम मेरे betweens के बीच का पॉज़ हो ..।'

अपनी आखिरी लाइन में उन्होंने लिखा था- प्यार और सम्मान के बीच तुम्हारा कन्फ्यूज्ड भाई।

सुशांत के परिवार का कहना है कि इसी चिट्ठी की वजह से रिया को सुशांत और उनके बहन की बॉन्डिंग खटक गई थी और फिर उन्होंने उनके बीच प्रॉब्लम्स खड़ी करने की कोशिश की, जिसमें वह सफल भी हो गई थीं।

हाल ही में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी एक वीडियो पोस्ट कर बताया था कि इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि वह किनके सबसे करीब हैं तो ऐक्टर ने अपनी बहन प्रियंका का नाम लिया था और कहा था कि बात 'पवित्र रिश्ता' की हो तो वह उनका उनकी बहन प्रियंका के साथ है।

from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/33SsxjE

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot