Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday, August 11, 2020

ब्राजील में 30 लाख से ज्यादा संक्रमित, देश में मौतों का आंकड़ा भी 1 लाख के पार हुआ; दुनिया में अब 2.24 करोड़ केस

दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 24 लाख 7 हजार 575 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 31 लाख 10 हजार 934 मरीज ठीक हो चुके हैं। 7 लाख 38 हजार 701 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। ब्राजील में 24 घंटे में 22 हजार 48 नए मामले सामने आए हैं और 703 मौतें हुई हैं। इसके साथ ही देश में अब संक्रमितों का आंकड़ा 30 लाख 57 हजार 470 हो गया है।

ब्राजील में मौतों का आंकड़ा 1 लाख 1 हजार 752 हो गया है। यहां शुरुआत के तीन महीने में 50 हजार मौतें हुईं थी, लेकिन सिर्फ 50 दिनों में ही मौतों का आंकड़ा डबल हो गया। इसके बावजूद देश में दुकानें और रेस्टोरेंट खोलने की इजाजत दे दी गई है।

10 देश, जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 52,51,446 1,66,192 27,15,934
ब्राजील 30,57,470 1,01,857 21,63,812
भारत 22,67,153 45,353 15,81,640
रूस 8,92,654 15,001 6,96,681
साउथ अफ्रीका 5,63,598 10,621 4,17,200
मैक्सिको 4,85,836 53,003 3,27,993
पेरू 4,78,024 21,072 3,24,020
कोलंबिया 3,97,623 13,154 2,21,485
चिली 3,75,044 10,139 3,47,342
स्पेन 3,70,060 28,576 उपलब्ध नहीं

मैक्सिको: राजधानी मैक्सिको सिटी की मेयर क्वारैंटाइन हुए
मैक्सिको की राजधानी मैक्सिको सिटी के मेयर क्लाउडिया शेनबॉम सोमवार को सेल्फ क्वारैंटाइन हो गए। उनके कुछ साथियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद प्रोटोकॉल के तहत उन्होंने ऐसा करने का फैसला किया। मैक्सिको सिटी की इंटीरियर मिनिस्टर जोस अल्फोंसे सूरेज डेल रियल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। यहां बीते 24 घंटे में 5558 नए मामले सामने आए हैं और 705 मौतें हुई हैं।

अमेरिका: संदिग्ध संक्रमितों के देश में आने पर रोक लग सकती है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प संदिग्ध संक्रमितों को देश में आने से रोक सकते हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स और रॉयटर्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक ट्रम्प एक नया नियम लाने जा रहे हैं। इसके तहत ऐसे अमेरिकी नागरिक या परमानेंट रेसिडेंट जिनके कोरोना या दूसरी बीमारी से संक्रमित होने की आशंका होगी, उन्हें देश में आने की इजाजत नहीं दी जाएगी। देश में संक्रमितों का आंकड़ा 50 लाख के पार हो गया है और 1.50 लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं।

फ्रांस: पेरिस के कुछ हिस्सों में मास्क जरूरी
पेरिस के कुछ हिस्सों में सोमवार से सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। यह नियम 11 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए लागू की गई है। नियम का पालन नहीं करने वालों पर 121 डॉलर (करीब 9 हजार रु.) का जुर्माना लगाया जाएगा। देश में जुलाई के बाद नए मामले बढ़े हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ब्राजील के साओ पाउलो के पास एक कब्रिस्तान में शव को एक संक्रमित का शव दफनाने में जुटे कर्मचारी। यहां मौतों का आंकड़ा 1 लाख के पार हो गया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3acKQ4a

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot