Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, July 30, 2020

डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस हो सकती उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार, जो बिडेन जल्द लगा सकते हैं कमला के नाम पर मुहर

भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिका में डेमोक्रेट पार्टी की तरफ से उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हो सकती हैं। मंगलवार को इसी पार्टी के प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट जो बिडेन के हाथ में एक नोट देखा गया। इसमें सबसे ऊपर कमला हैरिस का नाम था। इसके बाद ये कयास जोर पकड़ने लगे कि बिडेन और डेमोक्रेट पार्टी कमला को वाइस प्रेसिडेंट कैंडिडेट घोषित करने जा रही है।

इस मामले में पीछे हैं डेमोक्रेट्स
राष्ट्रपति ट्रम्प ने वर्तमान उप राष्ट्रपति माइक पेंस को ही इस पद के उम्मीदवार के तौर पर बरकरार रखा है। यानी रिपब्लिकन खेमे में तस्वीर बिल्कुल साफ है। दूसरी तरफ डेमोक्रेट्स अब तक वाइस प्रेसिडेंट कैंडिडेट का नाम फाइनल नहीं कर पाए हैं। इसकी आलोचना भी हो रही है। कहा जा रहा है कि इस बारे में पार्टी में मतभेद हैं।

कमला का दावा क्यों मजबूत : 2 कारण
कमला हैरिस को डेमोक्रेट पार्टी वाइस प्रेसिडेंट बना सकती है। इसकी दो बड़ी और वाजिब वजहें हैं। पहली- उनकी पहचान भारतीय के तौर पर है। उनकी मां भारत के तमिलनाडु राज्य की थीं। डेमोक्रेट्स को भारतीय मूल के ज्यादा वोट मिल सकते हैं। दूसरी- कमला के पिता जमैका के थे। यानी अफ्रीकन मूल के। लिहाजा, अश्वेत वोटर्स भी बिडेन और डेमोक्रेट्स के फेवर में जा सकते हैं।

पांच खूबियां
बिडेन के हाथ में जो नोट देखा गया, उसमें कमला के नाम के नीचे पांच प्वॉइंट्स थे। ये सभी उनकी खूबियां बताते हैं। पहला- वो काम पूरा करती हैं। दूसरा- उन्होंने अब तक बेहतरीन कैम्पेनिंग की। तीसरा- बहुत प्रतिभाशाली हैं। चौथा- उनका काफी सम्मान है। पांचवा- खास सहयोगी हैं।

बिडेन से पुराने रिश्ते अच्छे नहीं
जो बिडेन और कमला के रिश्तों में एक रोचक बात है। जो के बेटे बियू और कमला अच्छे दोस्त हैं। बियू डेलावेयर के पूर्व अटॉर्नी जनरल हैं। वहीं, कमला कुछ मौकों पर जो बिडेन की आलोचना कर चुकी हैं। पिछले साल जो ने इस पर हैरानी भी जताई थी। सीएनएन के मुताबिक- बियू की वजह से ही जो बिडेन और कमला के रिश्ते बेहतर हुए हैं। और अब वो उन्हें उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बना सकते हैं।

मेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी आप पढ़ सकते हैं...

1.राष्ट्रपति चुनाव से पहले बयानबाजी:डेमोक्रेट कैंडिडेट बिडेन का आरोप- ट्रम्प अमेरिका के पहले रंगभेदी राष्ट्रपति, वे लोगों का स्किन कलर देखकर बर्ताव करते हैं

2.अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव:डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा- डेमोक्रेट कैंडिडेट बिडेन इतने सक्षम नहीं कि देश की कमान संभाल सकें, वे दिमागी तौर पर थके हुए हैं



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
55 साल की कमला देवी हैरिस की मां का नाम श्यामला गोपालन था। वे तमिलनाडु की रहने वाली थीं। पिता का नाम डगलस हैरिस था। वे मूल रूप से जमैका के रहने वाले थे। (फाइल)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jNiJgt

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot