Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, July 27, 2020

फ्रांस में सभी नागरिकों के लिए कोविड-19 टेस्ट फ्री, यहां 1.80 लाख से ज्यादा संक्रमित; दुनिया में 1.64 करोड़ मरीज

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 1 करोड़ 64 लाख 12 हजार 262 संक्रमित मिल चुके हैं। खास बात यह है कि इनमें 1 करोड़ 42 हजार 210 ठीक भी हो चुके हैं, जबकि 6 लाख 52 हजार 33 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। फ्रांस में सभी नागरिकों के लिए कोरोनावायरस का टेस्ट फ्री कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ओलिविर वेरान ने इसकी जानकारी दी। यहां संक्रमण के 1 लाख 80 हजार 528 मामले सामने आए हैं और कुल 30 हजार 192 लोगों की जान गई है।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 43,71,839 1,49,849 20,90,129
ब्राजील 24,19,901 87,052 16,34,274
भारत 14,36,019 32,812 9,18,735
रूस 8,12,485 13,269 6,00,250
द.अफ्रीका 4,45,433 6,769 2,65,077
पेरू 3,79,884 18,030 2,63,130
मैक्सिको 3,90,516 43,680 2,51,505
चिली 3,45,790 9,112 3,18,095
स्पेन 3,19,501 28,432 उपलब्ध नहीं
ब्रिटेन 2,99,426 45,752 उपलब्ध नहीं

उज्बेकिस्तान: 15 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाया गया
उज्बेकिस्तान में 15 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। यह देश का तीसरा लॉकडाउन है। दूसरा लॉकडाउन 10 जुलाई से 1 अगस्त तक था। तीन करोड़ से ज्यादा की आबादी वाले इस देश में कोरोना संक्रमण के 20 हजार 531 मामले सामने आ चुके हैं और 116 लोगों की मौत हो चुकी है।

सऊदी अरब: 1968 नए मामले आए
सऊदी अरब में रविवार को संक्रमण के 1968 नए मामले आए, जिससे यहां कुल संक्रमितों की संख्या 2 लाख 66 हजार 941 हो गयी। यहां मरीजों के ठीक होने की संख्या में भी इजाफा हुआ है। अब तक कुल 220323 लोग ठीक हो चुके हैं। इस बीच पिछले 24 घंटे में 30 लोगों की मौत हुई। यहां मृतकों की संख्या 2733 हो गयी है।

सऊदी अरब के जेद्दाह में किंग अब्दुलअजीज एयरपोर्ट पर मास्क लगाए लोग नजर आए। ये सभी मक्का की हज यात्रा के लिए निकले हैं।

पुर्तगाल: संक्रमण का आंकड़ा 50 हजार के पार
पुर्तगाल में कोरोना वायरस के 209 नए मामले सामने आने के साथ ही इससे संक्रमित मरीजों की संख्या 50 हजार 164 पहुंच गयी है। यहां मरने वालों की संख्या 1717 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में देशभर में 207 मरीज ठीक हुए। यहां अब तक 35 हजार 217 लोग ठीक हो चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों म्युन्सिपल इलेक्शन में वोट डालने के दौरान मास्क पहने नजर आए थे। फ्रांस में सभी के लिए कोरोना टेस्ट फ्री कर दिया गया है।- फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CPHWGj

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot