Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, July 23, 2020

अमेरिका 100 करोड़ वैक्सीन खरीदेगा, इसके लिए दो कंपनियों से 1492 हजार करोड़ का करार किया, दुनिया में 1.53 करोड़ संक्रमित

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 1 करोड़ 53 लाख 71 हजार 836 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 93 लाख 48 हजार 761 ठीक हो चुके हैं, जबकि 6 लाख 30 हजार 138 की मौत हो चुकी है।ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। अमेरिका ने 100 करोड़ वैक्सीन खरीदने के लिए दो कंपनियों से 2 बिलियन डॉलर (करीब 1492 हजार करोड़ रु.) का करार किया है। ये दो कंपनियां अमेरिका की फाइजर और जर्मनी कीबायोएनटेक हैं।

फाइजर और बायोएनटेक साथ मिलकर वैक्सीन तैयार कर रही हैं। यह अभी तक का सबसे बड़ा सौदा माना जा रहा है। इससे पहले ब्रिटेन ने फाइजर और दो दूसरी कंपनियों के साथ 90 करोड़ वैक्सीन खरीदने का करार किया था।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका

41,00,875

1,46,183 19,42,637
ब्राजील 22,31,871 82,890 15,32,138
भारत 12,39,684 29,890 7,84,266
रूस 7,89,190 12,745 5,72,053
द.अफ्रीका 3,94,948 5,940 22,9,175
पेरू 3,66,550 17,455 2,52,246
मैक्सिको 3,62,274 41,190 2,31,403
चिली 3,36,402 8,722 3,09,241
स्पेन 3,14,631 28,426 उपलब्ध नहीं
ब्रिटेन 2,96,377 45,501 उपलब्ध नहीं

अर्जेंटीना: 5 हजार से ज्यादा नए मामले

अर्जेंटीना में पिछले 24 घंटों के दौरान 5 हजार 782 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 1 लाख 41 हजार 900 हो गई है। यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले एक घंटे में 98 मरीजों की मौत होने के साथ मौतों का आंकड़ा 2 हजार 588 हो गया है।

अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में 17 जुलाई को मास्क लगाकर अपने कुत्ते को निकली एक महिला

ब्राजील: संक्रमितों का आंकड़ा 22 लाख के पार
ब्राजील में पिछले 24 घंटों में 67 हजार 960 नए मामले मिले हैं। अब यहां संक्रमितों का आंकड़ा 22 लाख 27 हजार 514 हो गया है। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1284 मौतें हुई हैं। यहां अब तक 82 हजार 771 लोगों की जान गई हैं। ब्राजील दुनिया में अमेरिका के बाद संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।

ब्राजील के साओ पाउलो में मंगलवार को एक शव को दफनाने ले जाते कब्रिस्तान के कर्मचारी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो अमेरिका के फ्लोरिडा की है जहां मामले बढ़ने के बाद कई सड़कें बंद कर दी गई हैं। नए मामलों में तेजी आने के बाद अमेरिका के कई राज्यों ने पाबंदियों में दी गई राहत वापस ले ली है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39k7jvL

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot