भास्कर संवाददाता| अशोकनगर
हर रविवार को नियमित दौड़ का पतंजलि कायाकल्प योग कक्षा द्वारा किया गया। इस रविवार को हुई दौड़ में 42 पुरुष व 23 महिलाओं ने हिस्सा लिया।
सभी साधकों को दौड़ का लक्ष्य 14 किमी दिया गया। इस लक्ष्य को योग साधकों द्वारा मात्र 70 मिनिट में पूरा किया गया। दौड़ के लक्ष्य को योग कक्षा की 3 महिलाओं व 17 पुरुषों ने पूर्ण किया। योग कक्षा की डॉ शालिनी जादोन, नीतू ओझा, आरती वाजपेयी, डॉ पवन सिंहल, धर्मेंद्र बैरागी, दिलीप शर्मा, जितेंद्र रघुवंशी बामोरा, रामभरोसा भास्कर, जगमोहन यादव, दिनेश कुशवाह, अशोक रघुवंशी, गोवर्धन राय, सुलभ गुप्ता, विनय अरोरा, रामस्वरूप शिवहरे, विनोद ओझा, मनोज अरोरा, सुरेन्द्र ओझा, नरेन्द्र सोनी व ज्ञानेंद्र वाजपेयी ने लक्ष्य पूर्ण किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/341YYIL

No comments:
Post a Comment