Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday, November 30, 2019

भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए रायशुमारी आज, अब तक घोषित नहीं हो पाए दो मंडल अध्यक्ष

भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए आज शनिवार को सुबह 11 बजे शहर के समर गोल्ड स्कूल में पार्टी प्रदेश नेतृत्व से भेजे गए जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल जैन रायशुमारी करेंगे। पहलीबार पार्टी द्वारा जिलाध्यक्ष मनोनयन में उम्र की सीमा बंधन तय कर दिए जाने के बाद जहां युवा वर्ग के नेता इस पद के लिए खासे उत्साहित हैं। वहीं इस आयु सीमा से बाहर हो चुके नेता भी किसी तरह से इस पद पर आने के लिए जुगत लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वर्तमान में जिलाध्यक्ष की दौड़ में 12 से ज्यादा नेता शामिल हैं। लेकिन खास बात तो यह है जिलाध्यक्ष की रायशुमारी तक जिले में दो मंडल अध्यक्षों की घोषणा अब तक पार्टी नहीं कर पाई है।

यहां बता दें कि भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 25 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, 24 नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष व 24 नवनियुक्त मंडल जिला प्रतिनिधि मिलाकर कुल 73 नेता रायशुमारी में शामिल रहेंगे। इस बार भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 50 वर्ष तक आयु बंधन रखा गया था। लेकिन बाद में बताया जा रहा है कि इसे बढ़ाकर 55 वर्ष कर दिया गया है। ऐसे में इस पद के लिए 12 से ज्यादा नेता दौड़ में हैं। हालांकि जिलाध्यक्ष का ताज किसके सिर पर बैठेगा यह घोषणा के बाद ही पता चलेगा।

यह नेता दौड़ में शामिल

सूत्रों की मानें तो भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए पूर्व विधायक चौधरी मुकेश, सिंह, राकेश शुक्ला, राेमेश मंहत, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव कांकर, सतेंद्र सिंह, अमित दुबे, गुरुदेव नरवरिया, देवेंद्र नरवरिया, कमल शर्मा, अशोक बघेल, आरबी बघेल, अजय सिंह भदौरिया, अर्पित मुदगल हैं। वहीं वर्तमान जिलाध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर का नाम भी जोरों पर चल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2svc5VY

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot